हर इंसान अपनी ज़िंदगी में कुछ बेहतर, कुछ अपने मन का करना चाहता है. मगर कुछ को वक़्त तो कुछ को हालात इजाज़त नहीं देते. नतीजा जि़ंदगी आगे बढ़ जाती है और ख़ुद के लिए जीने के अरमान पीछे छूट जाते हैं. बचता है तो बस एक काश…! काश कि ख़ुद के लिए जिये होते! ज़्यादातर लोगों के साथ ऐसा ही होता है. मुक्ता सिंह (Mukta Singh) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. ज़िंदगी की आपा-धापी में वो अपने हिस्से की ज़िंदगी जीना ही भूल गई थीं. लेकिन अब ऐसा नहीं है.
मगर जहां ज़्यादातर लोग उम्र का हवाला देकर अपनी ज़िंदगी को जस का तस जीते रहते हैं. वहीं, मुक्ता जैसे लोग एक नयी शुरुआत को अंजाम देते हैं. जी हां, जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट की सोचते हैं, उस वक़्त पर मुक्ता (Mukta Singh) ने मॉडिलिंग (Modelling) में करियर बनाया. 58 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू की और आज भी कर रही हैं.
एक फ़ाइटर पायलट से की शादी
मुक्ता की शादी एक फ़ाइटर पायलट से हुई. ऐसे में उनके पति का ट्रांसफ़र होता ही रहता था. उसके बाद जब बच्चे हो गए, तो घर की ज़िम्मेदारियां उन पर ज़्यादा बढ़ गईं. ऊपर से वो अपनी बीमार मां की देखभाल भी करती थीं.
इन सब वजहों से वो कभी अपने लिए किसी करियर को न तो चुन पाईं और न ही वो उस दौरान इस स्थिति में थीं कि फ़ुलटाइम जॉब कर सकें. ऐसे में वो कभी-कभी थोड़े-बहुत काम कर लेती थीं.



अख़बारों में लिखा, पेटिंग के ज़रिए ज़िंदगी में भरे रंग
मुक्ता सिंह ने शादी के बाद फ़्रीलांसर के तौर पर काम किया. उन्होंने न्यूज़पेपर और मैगज़ीन्स के लिए लिखा. हालांकि, वो इसे फ़ुलटाइम नहीं कर पाईं. उन्हें आर्ट और म्यूज़िक से लगाव था. ऐसे में उन्होंने पेटिंग शुरू की और ऑइकानिक म्यूज़ीशियन्स के चेहरों को अपने कैनवस पर उतारा. साथ ही, ग्राफिक इमेजरी के ज़रिए उनके सबसे लोकप्रिय गीतों को भी शामिल किया.
इन सबके बीच उनके मन में कुछ करने की इच्छा बनी रही. वो ख़ुद के लिए भी एक करियर चाहती थीं. मगर पति-बच्चों और बीमार मां की देखभाल के बीच न तो उनके पास समय होता और न ही वो इस बारे में ठीक से सोच पातीं. हालांकि, इस दौरान भी वो अपनी हेल्थ और फ़िटनेस का ध्यान रखती थीं.
जब मिला मॉडलिंग का ऑफ़र
मुक्ता सिंह की ज़िंदगी इसी तरह गुज़र रही थी. मगर एक शादी समारोह उनकी ज़िंदगी में नयी शुरुआत लेकर आया. दरअसल, शादी में आए एक डिज़ाइनर ने उन्हें मॉडलिंग का ऑफ़र दिया. मुक्ता को ये ऑफ़र पसंद आया, मगर बहुत से लोगों को नहीं.
कई लोगों को लगा कि 58 साल की उम्र में मॉडलिंग करना कोई समझदारी भरा निर्णय नहीं है. लोगों ने मुक्ता को सलाह दी कि उन्हें इस उम्र में मॉडलिंग नहीं करनी चाहिए. मगर मुक्ता अपने फ़ैसले पर डटी रहीं. शुक्र ये था कि जिस परिवार के लिए उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी, उसने इस मौक़े पर उनका साथ दिया. फ़ैमिली के सपोर्ट के बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया!

इसी क्रम में दिनेश मोहन भी यह साबित कर रहें हैं की Age is just a number-

Sapna Datta, 62
When asked about her age, Sapna Datta proudly says “glorious 62”. The actor and model has embraced her grey mane. Many suggested that she dyes them black but she refused. “Every next stage of your life demands a different version of you. Let your choice of clothes not be dictated by your age. It is nothing more than a number,” says Sapna. Here, she is wearing a bright pink silk sari teamed with a bright red brocade blouse from Raw Mango. A kundan choker completes her look.Living for oneself is the mantra that keeps Gurgaon-based actor-model Sapna Datta active at 62.