Story of Roshani Chellani:-

मैंने युनाइटेड स्टेट्स में एक अकेली महिला के रूप में अपना पहला घर क्यों खरीदा?
मेरी एक बहुत ही व्यक्तिगत कहानी साझा कर रहीं हूँ जिसे आप लोगों के सामने बताने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता है , अपरिवर्तनवादी समाज ऐसे लड़कीयों को मनबढ़ या बिगरेल का दर्जा देता है ।
2020 में, मैं इस पर विचार कर रहीं थीं कि क्या मुझे यहां अमेरिका में घर खरीदना चाहिए।
मैं शादीशुदा नहीं हूं और कुछ पारंपरिक भारतीय विचारों के अनुसार, मुझसे केवल अपने पति के साथ घर खरीदने की उम्मीद की जाती थी।
मेरे आस-पास के लोग अजीबोगरीब सवाल पूछने लगे जैसे:
जब आपको अपने पति के लिए जाना हो तो आप घर का क्या करेंगी? (जैसे कि यह तय किया जा चुका है कि लड़की है तो घर सिर्फ़ यही छोड़ेगी)
क्या आपका होने वाला पति इस बात को मान पाएगा ? (मतलब जिस व्यक्ति से मैं नहीं मिलीं हूं, वह मेरे जीवन पर पहले से ही अधिकार जता चुका है? insane!)
आपको विवाह के रिश्ते (प्रस्ताव) नहीं मिलेंगे क्योंकि आप बहुत सफल हैं। आप उसे दबा सकती हैं। और एक मर्द इतनी सफल और पढ़ींलिखी आत्मनिर्भर महिला को नहि अपनाना चाहता है । मर्द को ये सब ग़लत लगता है ।
आप एक अकेली महिला होने के नाते घर कैसे खरीद सकती हैं? यह घर गाड़ी ख़रीदना ज्यादातर पुरूषों का काम हैं जो यह कदम उठाते हैं। (आपका मतलब है कि महिलाएं कमा सकती हैं लेकिन अपने पैसे और खुद की बनायी संपती की देखभाल नहीं कर सकती हैं? कृपया भारत के वित्त मंत्री को गूगल करें)( Nirmala Sitharaman)
कुछ ने तो मेरी माँ को फोन करके यह भी कहा:
उसे कोई लड़का नहीं मिल रहा है, इसलिए वो घर ख़रीद रही है अकेले!
यह सब सुनकर मैं हतप्रभ रह गयी।
मेरी माँ इन रिश्तेदारो और पटीडारो की ऐसे बातों को सुन सुन कर दुखी होती थीं लेकिन उन्होंने घर खरीदने के मेरे फैसले का समर्थन किया।
वह बचपन से ही हमेशा मुझे एक पति पाने से पहले घर पाने की चाह रखतीं थी।मेरा साथ देती थी ।
तो मैंने यही किया।
मैंने अपने सपनों के घर के लिए हर दिन प्रार्थना की !
अक्टूबर 2020 में, मुझे सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया में पहाड़ों, झीलों और पार्कों से घिरा एक छोटा सुंदर सा टाउनहोम मिला।

सबसे अच्छी बात यह है कि, मुझे अपने आँगन से हर रोज एक बहुत ही सुंदर सूर्यास्त देखने को मिलता है (दूसरी तस्वीर)।

मैंने उन कमरों में से एक को किराए पर भी दिया, जो मुझे extra income में मदद करता है।
मुझे घर खरीदने के लिए क्या करना पड़ा, भले ही भविष्य में मेरी शादी हो जाए, मुझे अपनी खुद की वित्तीय पहचान (financial Identity) (assets) संपती की आवश्यकता है।
अगर मुझे आगे बढ़ना है, तो मैं इसे एक अपनी एक अचल संपत्ति आय के रूप में बनाऊँगी,और अगर मैं और मेरा साथी एक घर खरीदने का फैसला करते हैं, तो हम फिर से एक और घर खरीद सकते हैं, जिसमें हम समान रूप से योगदान करके आगे बढ़ सकते हैं।
शादी से पहले की संपत्ति अलग संपत्ति है जो केवल आपकी है। यहां तक कि जब आप इसे बेचते हैं, तो पैसे की आय केवल आप की होती है, न कि आपके पार्टनर* की।
ये मेरे अनुभव और अपनी ज़िंदगी उन सभी महिलाओं के लिए, मैं आपको प्रोत्साहित करना चाहती हूं।
इसके अलावा, मैं चाहती हूं कि यह आपको अपनी खुद की वित्तीय पहचान के लिए सशक्त करे। ( I want this to empower you to have your OWN Financial Identity)
दुनिया यह तय करने की कोशिश करेगी कि और रोकने की भी की आप क्या कर सकती हैं और क्या नहीं।
लेकिन उनकी बातों का, तानो का , उनके गंदे सवालो और सोच से परेशान ना हो और अपने आपको रुकने ना दो ..( The world will try to dictate – what you can do , what can not ! but , Don’t Let it stop you..
“एक हीरे की तरह चमको” ( Shein like a ⭐️ star , like a diamond 💎 ) Support Other Girls out there.
एक महिला या लड़की होकर अगर आप दूसरी महिला ya लड़की की बुराइ करती है यक़ीन मानिए आप एक मानसिक और जलन की बुरी बीमारी से ग्रस्त है और आपके ऐसे रवैए से आपकी पीढ़ी की मानसिक स्तिथि ख़राब होती जाएगी – पूजा पांडेय (Writer)
कृपया अपने विचार बताए की आप क्या सोचतीं है ?
– पूजा पांडेय